Menu Close

Current Affairs December 2022

Q. वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2022 (Global Food Security Index – GFSI) रिपोर्ट ब्रिटिश साप्ताहिक ‘द इकोनॉमिस्ट’ द्वारा जारी की गई। इसमें अफ्रीका का सबसे अधिक खाद्य सुरक्षित देश कौन है ?

A. दक्षिण अफ्रीका

B. टयूनिशिया

C. इथोपिया

D. इनमें से कोई नहीं

[read more] उत्तर – अफ्रीका का सबसे अधिक खाद्य-सुरक्षित देश: दक्षिण अफ्रीका, 59वें स्थान पर, अफ्रीका में सबसे अधिक खाद्य-सुरक्षित देश के रूप में पहचाना गया। 2022 में, शीर्ष 10 प्रदर्शन करने वाले देशों में से 8 यूरोप में हैं, जिसमें फिनलैंड 83.7 के स्कोर के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद आयरलैंड (81.7 स्कोरिंग) और नॉर्वे (80.5 स्कोरिंग) का स्थान है। इन देशों को GFSI के सभी 4 स्तंभों पर उच्च अंक प्राप्त हुए हैं। शीर्ष 10 सूची में गैर-यूरोपीय देश जापान और कनाडा हैं।

[/read]

Q. “द लाइट वी कैरी: ओवरकमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स ” नामक पुस्तक के लेखक हैं ?

A. मिशेल ओबामा

B. ओबामा

C. जो बाइडेन

D. कमला हैरिस

[read more] उत्तर – द लाइट वी कैरी: ओवरकमिंग इन अनसर्टेन टाइम्स मिशेल ओबामा द्वारा लिखित और क्राउन पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित एक गैर-काल्पनिक किताब है।

[/read]

Q. फीफा विश्व कप 2022 का विजेता कौन देश बना है ?

A. जर्मनी

B. फ्रांस

C. अर्जेंटीना

D. इनमें से कोई नहीं

[read more] उत्तर – C कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया।

[/read]

Q. फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 का आयोजन किस शहर में किया गया ?

A. दोहा

B. फीफा

C. कतर

D. इनमें से कोई नहीं

[read more] उत्तर – C कतर

[/read]

Q. फ्रांस की हार के बाद फ्रांस के किस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ने सन्यास की घोषणा की है ?

A. करीम बेन्जेमा

B. लियोन मेसी

C. इमाह

D. इनमें से कोई नहीं

[read more] उत्तर – फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है। वह चोट की वजह से फीफा विश्व कप 2022 में अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए। फीफा विश्व कप से पहले चोट की वजह से उन्हें कतर से वापस घर भेज दिया था। हालांकि, फाइनल मैच से पहले उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए एक फ्रैंडली मैच भी खेला था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल मैच में वह फ्रांस के लिए खेल सकते हैं।

[/read]

Q. – गुजरात के नये मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है ?

A. भूपेंद्र सिंह बघेल

B. भूपेंद्र पटेल

C. कनुभाई पटेल

D. सुखविंदर सिंह सुक्खू

[read more] Answer – B भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हुई।

[/read]

Q. – संयुक्त अरब अमीरात ने अपने पहले चन्‍द्रयान का सफलतापूर्वक प्रेक्षपण किया इसका नाम क्या है ?

A. खालिद

B. राशिद मून

C. राशिद

D. अल्हदीद मिशन

[read more] Answer – C, संयुक्त अरब अमीरात ने अपने पहले चन्‍द्रयान राशिद का सफलतापूर्वक प्रेक्षपण किया। इसे अमेरिका के फ्लोरिडा में केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया। चन्‍द्रयान को दुबई में मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र में बनाया गया है।

[/read]

Q. अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस किस दिन मनाया जाता है ?

A. 20 दिसंबर

B. 21 दिसंबर

C. 22 दिसंबर

D. 23 दिसंबर

[read more] Answer – विविधता में एकता का जश्न मनाने और एकजुटता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 20 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है [/read]

Posted in Current Affairs

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *