Menu Close

November 2023 Current Affairs in Hindi [ Best 300 ]

इस पोस्ट में हम आपको November 2023 Curreliu jo bottom up madrid vermehrter speichelfluss hund meilleur montre pour crossfit toni mahfud bandana nuovahttps://www.ilcardellinomajor.it/clinica-san-juan-de-dios roller mit dach bmw robovac vergleich sesam körperöl chuck taylor high ben sherman bomberjacke philips hue 55 tv coiffeuse moderne 2021 fraschetta del pesce marino jersey druckknöpfe prym תחתונים גוגל תרגם nt Affairs in Hindi में उपलब्ध कराएंगे , जोकि आपको सभी Competitive Exams के लिए Helpfull होंगी |

नमस्कार दोस्तो , कैसे हैं आप सब ? आशा करता हूं कि आप सभी की पढाई बहुत अच्छी चल रही होगी

दोस्तो जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफ़ेयर्स का महत्व कितना बढ गया है, तो इसी बात को ध्यान में रखते हुये हम अपनी बेबसाइट पर आप सभी को Monthly Curret Affairs उपलब्ध कराते हैं !

इस पोस्ट में आपको November 2023 Month की Date Wise Current Affairs को उपलब्ध कराऐंगे |

करेंट अफेयर्स के लिए Best Course

Current Affairs Course

25 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

24 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • प्रथम खेलो इंडिया पैरा गेम्स कहाँ आयोजित किये जायेंगे? – नई दिल्ली
  • सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज कौन थी जिनका हाल ही में निधन हो गया? – फातिमा बीवी
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए किस राज्य ने हाल ही में ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ शुरू किया है? – उत्तर प्रदेश
  • पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाले चौथे भारतीय कौन बने है? डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन
  • दुनिया के सबसे बड़े एकल-साइट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किस देश में किया गया है? – संयुक्त अरब अमीरात
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने किसे अपने नए ‘मेंटर’ के रूप में नियुक्त किया है? – गौतम गंभीर
  • इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 न खेलने का फैसला किया है, वह आईपीएल में किस टीम से जुड़े है? – चेन्नई सुपर किंग्स
  • उत्तर प्रदेश का कौन सा एक्सप्रेसवे पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनेगा? – बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
  • 16वीं विश्व वुशु चैम्पियनशिप किस देश में आयोजित हुई? – अमेरिका
  • भारत के किस राज्य में दुनिया के पहले 3D-मुद्रित मंदिर का उद्घाटन किया गया है? – तेलंगाना
  • किस भारतीय राज्य के पर्यटन मिशन ने UNWTO सूची में जगह बनाई है? – केरल

23 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • 26वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता? – पंकज आडवाणी
  • आईसीसी के नए नियम अनुसार अब से कितने सेकंड में अगला ओवर शुरू करना होगा? – अब से नया ओवर 60 सेकंड के अंदर शुरू करना होगा, नहीं तो 5 रन की पेनल्टी लगेगी
  • ‘ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023’ का मेजबान कौन सा राज्य है? – गुजरात
  • ‘LuPEx’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और किस  के बीच संयुक्त प्रयास है? – जैक्सा
  • हॉटस्पॉट मानचित्र में भारत का स्थान क्या है, जो कृषि क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले जलवायु परिवर्तन के खतरे के स्तर को दर्शाता है? – 12
  • ढिल्लो उत्सव, जो खबरों में था, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में मनाया जाता है? – गोवा
  • मनोहर पर्रिकर युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता कौन हैं? – डॉ. मथवराज एस
  • हाल ही में किस देश ने दुनिया का सबसे तेज़ इंटरनेट लॉन्च किया है, जो प्रति सेकंड 1.2 टेराबिट डेटा ट्रांसमिट करने में सक्षम है? – चीन
  • भारतीय नौसेना ने किस स्थान पर पहली स्वदेशी रूप से विकसित ‘एंटी-शिप मिसाइल’ का परीक्षण किया? – विशाखापत्तनम
  • IMDb की 2023 की सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की सूची में किस भारतीय अभिनेता ने शीर्ष स्थान हासिल किया है? – शाहरुख खान

22 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास का 14वां संस्करण “वज्र प्रहार 2023” कहाँ आयोजित हुआ? – उमरोई, मेघालय
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिन्द-2023’ भारत और किस देश के बीच आयोजित किया जा रहा है? – ऑस्ट्रेलिया
  • हाल ही में “बंगाल के ब्रांड एंबेसडर” के रूप में किसके नाम की घोषणा की गयी है? – सौरव गांगुली
  • जम्मू-कश्मीर के किस जिले के केसर को GI टैग दिया गया है? – किश्तवाड़
  • भारत ने हाल ही में किस देश के साथ फिर से ई-वीजा सेवाएं शुरू कर दी है? – कनाडा
  • ICC ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 को श्रीलंका से किस देश में शिफ्ट कर दिया गया है? – दक्षिण अफ्रीका
  • हाल ही में आईसीसी ने किस देश से अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली है? – श्रीलंका
  • ‘ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया’ 2023 का आयोजन कहा किया जा रहा है? – गुजरात
  • एशिया टैलेंट कप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा? – रक्षिथ श्रीहरी दवे
  • किस अभिनेत्री को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 54वें IFFI में सम्मानित किया गया? – माधुरी दिक्षित

21 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • सातवीं बार ‘ATP फाइनल्स’ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बनें? – सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आधिकारिक तौर पर किस स्थिति को गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के रूप में मान्यता दी है? – अकेलापन
  • 2023 तक, कौन सा देश दुनिया का सबसे बड़ा प्रदूषक है? – चीन
  • किस शहर ने भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप की दूसरी सबसे बड़ी संख्या दर्ज की है? – बेंगलुरु
  • हाल ही में किस एक्टर को बेस्ट कॉमेडी का एमी अवॉर्ड दिया गया है? – नेटफ्लिक्स का ‘वीर दास: लैंडिंग’ शो के लिए अभिनेता वीर दास को बेस्ट कॉमेडी का एमी अवॉर्ड दिया गया है
  • विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 21 नवंबर
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त हुए? – विनय एम. तोनसे
  • राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (नैटग्रिड) के संयुक्त सचिव नियुक्त हुए? – हर प्रसाद नायक
  • हाल ही में किस लेखक पेरूमल मुरूगन के किस उपन्यास को जेसीबी साहित्य पुरस्कार दिया गया है? – फायर बर्ड
  • विराट कोहली की मोम की मूर्ति किस संग्रहालय में स्थापित की जाएगी? – जयपुर वैक्स म्यूज़ियम

20 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • 6 बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाला देश बना? – ऑस्ट्रेलिया
  • आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का ख़िताब किस खिलाड़ी ने जीता? – विराट कोहली
  • आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में किसे प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया? – ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
  • OpenAI की नई CEO नियुक्त हुई? – मीरा मुराती
  • कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO नियुक्त हुए? – अशोक वासवानी
  • विश्व बाल दिवस (World Children’s Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 20 नवंबर
  • भारत की GDP पहली बार पहुंची? – 4 ट्रिलियन डॉलर के पार
  • 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किस राज्य में हो रहा है? – चेन्नई और तमिलनाडु
  • हाल ही में बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘Midhili’ किस देश से टकराएगा? – बांग्लादेश
  • हाल ही में किस देश ने 2023-24 में रिकॉर्ड 41010 पेटेंट कराये हैं? – भारत

19 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • बृजिंदर नाथ गोस्वामी का हाल ही में निधन हो गया, वह एक प्रसिद्ध क्या थे? – इतिहासकार
  • 54वें ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है?- गोवा
  • 72वीं मिस यूनिवर्स 2023 शैनिस पलासियोस किस देश की रहने वाली है? – निकारागुआ
  • इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? – इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और भारतीय प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन
  • हाल ही में अमेरिका की टाइम मैगजीन की ‘टाइम 100 जलवायु’ लिस्ट में कितने भारतीयों को शामिल किया गया है? – 8 भारतीय
  • हाल ही में प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? – ‘लाइफटाइम डिस्टर्बिंग द पीस अवॉर्ड’
  • हाल ही में भारत किस देश से इग्ला-S एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें खरीद रहा है?रूस
  • हाल ही में संपन्न ‘एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप’ में कौन शीर्ष पर रहा है ? – दक्षिण कोरिया
  • हाल ही में APEC शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ है ? – अमेरिका
  • ‘9वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2023’ का मेजबान कौन सा राज्य है? – हरियाणा (फरीदाबाद)

18 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • कौन सी संस्था वार्षिक ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन जारी करती है? –  विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
  • हर साल ‘अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस’ किस दिन मनाया जाता है? – 19 नवंबर
  • किस देश ने चक्रवात “मिधिली” का नाम दिया? – मालदीव
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किस क्रिकेट खिलाड़ी को सीनियर पुरुष टीम का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है ? – वहाब रियाज
  • अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस किस दिन मनाया जाता है? – 17th नवंबर
  • किस गायिका को महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया है? – सुरेश वाडकर
  • किसने कॉर्पोरेट गवर्नेस – 2023 में उत्कृष्टता के लिए “गोल्डन पीकॉक पुरस्कार” जीता? – HDFC लाइफ
  • किस क्रिकेटर ने ICC विश्व कप 2023 में सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ा? – विराट कोहली
  • 2023 के लिए कैम्ब्रिज डिक्शनरी का वर्ष का शब्द क्या है? – हैल्यूसिनेशन
  • 8वीं बार क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचा? – ऑस्ट्रेलिया

17 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • भारतीय वायु सेना की किस टीम द्वारा ICC वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में एरोबेटिक प्रदर्शन किया जाएगा? – ‘सूर्य किरण टीम’
  • हाल ही में किस पूर्व क्रिकेटर की बायोपिक “800” रिलीज हुयी है? – मुथैया मुरलीधरन
  • 8वीं बार क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचा? – ऑस्ट्रेलिया
  • पेड्रो सांचेज किस देश के प्रधानमंत्री फिर से चुने गए?– स्पेन
  • हाल ही में किस देश ने ‘बिली जीन किंग कप’ का खिताब जीता है? – कनाडा
  • हाल ही में किस देश में पूर्व प्रधानमंत्री को विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है? – ब्रिटेन
  • हाल ही में 42वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की शुरुआत कहाँ हुयी है? – नई दिल्ली
  • माउंट एटना, जो खबरों में था, किस देश में स्थित है? – इटली
  • किस भारतीय को पुरुषों के ”वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर” पुरस्कार के लिए चुना गया है? – नीरज चोपड़ा
  • किसी एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया है? – विराट कोहली
  • ‘अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 17 नवंबर

16 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • भारतीय रेलवे ने किसके सहयोग से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ की शुरुआत करने जा रहा है? – IRCTC
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 16 नवंबर
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज मित्र शक्ति-2023’ का आयोजन भारत और किस देश के साथ किया जा रहा है? – श्रीलंका
  • ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ 2023 का आयोजन कहां किया जायेगा? – फरीदाबाद
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2023 का थीम क्या है- “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया”
  • क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी? – भारतीय टीम
  • हाल ही में सामान नागरिक संहिता अपनाने वाला पहला राज्य कौनसा बना है? – उत्तराखंड
  • हाल ही में संपन्न ‘राष्ट्रीय खेल 2023’ में सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट की ट्रॉफी किसे प्राप्त हुयी है? – श्रीहरि नटराज
  • हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, किस क्षेत्र को पानी की कमी के मामले में विश्व का सबसे खराब क्षेत्र माना गया है? – दक्षिण एशिया
  • वनडे क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक 50 शतक का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी ने बनाया? – विराट कोहली

15 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • माउंट एवरेस्ट के पास 21,500 फीट से स्काईडाइव करने वाली पहली महिला कौन बनी है? – शीतल महाजन
  • सहारा समूह के संस्थापक कौन थे जिनका हाल ही में निधन हो गया है? – सुब्रत रॉय
  • आईसीसी ने हाल ही में किस देश के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया है? – श्रीलंका
  • ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – डेविड कैमरन
  • आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर कौन बनीं है? – डायना एडुल्जी
  • आईसीसी के ‘हॉल ऑफ फेम’ में भारत के किस पूर्व सलामी बल्लेबाज को शामिल किया गया है? – वीरेंद्र सहवाग
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे जिन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है? – बाबर आजम
  • किन दो अंतरिक्ष संस्थान द्वारा ‘सिंथेटिक एपर्चर रडार’ (निसार) लॉन्च किया जायेगा? – इसरो और नासा
  • हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने किस खिलाड़ी को ‘स्टेट इलेक्शन आइकन’ नियुक्त करने की घोषणा की है? – एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता दिव्यकृति सिंह
  • हाल ही में जनजातीय गौरव दिवस कब मनाया गया है? – 15 नवंबर

14 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में किस देश को समुद्र के अंदर ज्वालामुखी विस्फोट के बाद नया द्वीप मिला है? – जापान
  • हाल ही में किस देश के क्रिकेटर सुनील नरेन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है? – वेस्टइंडीज
  • भारत में प्रतिवर्ष बाल दिवस कब मनाया जाता है? – 14 नवंबर
  • ब्रिटेन के नए गृह मंत्री और विदेश मंत्री नियुक्त हुए? – ब्रिटेन के नए गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली और विदेश मंत्री डेविड कैमरून नियुक्त हुए है
  • ‘दुबई एयर शो 2023’ का आयोजन किया जायेगा? – 13 नवंबर से 17 नवंबर 2023
  • हाल ही में किन खिलाड़ियों को आईसीसी ने ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया है? वीरेंद्र सहवाग और महिला टीम की पू्र्व खिलाड़ी डायना एडुल्जी और श्रीलंकाई खिलाड़ी अरविंदा डिसिल्वा
  • हाल ही में किसे प्रतिष्ठित “चैंपियंस ऑफ चेंज” अवार्ड से सम्मानित किया गया है? – डॉ सोमदत्त सिंह
  • अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार विश्व की जनसंख्या हुई? – 8 अरब के पार
  • हाल ही में दुनिया की पहली चिकनगुनिया वैक्सीन को किस देश में मंजूरी मिल गई है? – अमेरिका

12-13 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ गीत के गायक कौन हैं, जिसे ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है? – फाल्गुनी शाह
  • किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023’ जारी की? – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
  • किस राज्य ने एक विधेयक पारित किया, जो राज्य में कुल आरक्षण को 75% तक बढ़ाता है?बिहार
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार 5वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनीं? – न्यूजीलैंड
  • हाल ही में किस शहर में 22 लाख 23 हजार दीयों को जला कर गिनीज बुक रिकॉर्ड बन गया है? – अयोध्या
  • हाल ही में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 200 पदकों का आंकड़ा पार करने वाला पहला राज्य कौनसा बना है?  – महाराष्ट्र
  • हाल ही में किस खिलाड़ी ने लॉन टेनिस में पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता है? – नोवाक जोकोविच
  • हाल ही में वनडे विश्वकप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन बने हैं? – ग्लेन मैक्सवेल
  • 42वां अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किस शहर में हो रहा है? – राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में
  • हाल ही में NIPCCD ने कहाँ पोषण भी पढ़ाई भी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है? – इंदौर

11 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में 75 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव किस विधानसभा में पास हुआ है? – बिहार विधानसभा
  • हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के तीन नए जज नियुक्त हुए है, उनका नाम क्या है? – मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह और संदीप मेहता
  • नेशनल अंडर 9 शतरंज चैम्पियन बने? – अदविक अग्रवाल और संहिता पुंगावनम
  • ‘द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (SOFA)’ किस संस्था की प्रमुख रिपोर्ट है? – एफएओ (FAO)
  • कौन सी संस्था ‘प्रोडक्शन गैप रिपोर्ट’ जारी करती है? – यूएनईपी (UNEP)
  • एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में परनीत कौर ने किस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है? – तीरंदाजी स्पर्धा
  • WHO 2023 ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में दुनिया में टीबी के सबसे अधिक मामले किस देश  में हैं? – भारत
  • किस मंत्रालय ने व्यापक “डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023″ को स्वीकृति दी है? – सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • ‘इंडिया-यूएस डिफेंस एक्सेलेरेशन सिस्टम’ की पहली निवेशक बैठक का आयोजन कहा किया गया? – नई दिल्ली
  • हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल के किस जहाज को सेवामुक्त कर दिया गया है? – संग्राम

10 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में भारत के महासर्वेक्षक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – हितेश कुमार एस मकवाना
  • 10 नवंबर को देशभर में कौन-सा ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ मनाया जा रहा है? – इस साल 8वां ‘राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस’ मनाया जा रहा है। हर साल धन्वंतरी जयंती या धनतेरस के दिन मनाया जाता है
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2023 का थीम क्या है? – आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ
  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और शांति सप्ताह कब मनाया जाता है? – 9-15 नवंबर
  • QS एशिया रैंकिंग 2024 के अनुसार एशिया में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे की रैंक क्या है? – 40वीं
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस राज्य में 12 जीएसटी सेवा केन्द्रों को लांच किया? – गुजरात
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन और 100 से ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के इकलौते खिलाड़ी बने? –  बेन स्टोक्स
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने? – शुभमन गिल
  • कौन सा देश ‘यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बलों की संधि’ से बाहर हो गया है? – रूस
  • नासा का क्यूरियोसिटी रोवर किस खगोलीय पिंड का अध्ययन करने के लिए लॉन्च किया गया था? – मंगल ग्रह

09 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • केंद्रीय जांच ब्यूरो के संयुक्त निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – वी चंद्रशेखर
  • राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान ने किस शहर में ‘पोषण भी पढाई भी’ कार्यक्रम का आयोजन किया? – इंदौर
  • वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने है? – ग्लेन मैक्सवेल
  • हाल ही में ब्राज़ीलियन ग्रां प्री 2023 का ख़िताब किसने जीता है? – मैक्स वेरस्टैपेन
  • Sultan Of Johor Cup 2023 में भारतीय हॉकी टीम ने कौन सा पदक जीता है? – कांस्य पदक
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की तरफ से पहला वनडे दोहरा शतक मारने वाले खिलाड़ी बनें? – ग्लेन मैक्सवेल
  • हाल ही में भारत ने ओडिशा तट से किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? – ‘प्रलय’ मिसाइल
  • उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का नाम बदलकर हुआ? – हरिगढ़
  • किस केंद्रीय मंत्रालय ने “महिलाओं के लिए पानी, पानी महिलाओं के लिए अभियान” शुरू किया? –आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय
  • MSCI इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स (EM) पर किस देश का भार सबसे अधिक है? – चीन

08 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • विश्व क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर कौन बने है? – श्रीलंका के खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब किस टीम ने जीता? – पंजाब
  • FIDE ग्रैंड स्विस शतरंज प्रतियोगिता किसने जीती है? – वैशाली आर ने
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का नया सदस्य कौन सा देश बना है? – चिली
  • दूसरे ‘वर्ल्ड लोकल प्रोडक्शन फोरम’ का आयोजन कहां किया जा रहा है? – हेग
  • बाल विज्ञान महोत्सव’ का उद्घाटन किसने किया? – डॉ. जितेंद्र सिंह
  • हाल ही में वेस्टइंडीज के किस दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है? – सुनील नरेन
  • क्रिकेट विश्व कप में शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने? – इब्राहिम जादरान
  • नाटो ने ‘शीत युद्ध-सुरक्षा संधि’ को औपचारिक रूप से निलंबित कर दिया है, नाटो का मुख्यालय कहां है- ब्रुसेल्स
  • लॉन टेनिस में किस खिलाड़ी ने ‘पेरिस मास्टर्स’ का ख़िताब अपने नाम किया? – नोवाक जोकोविच

07 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में ‘हुरून इंडिया परोपकार सूची 2023’ में कौन शीर्ष पर रहे हैं? – शिव नादर
  • भारत के ‘मुख्य सूचना आयुक्त’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – हीरालाल सामरिया
  • ‘राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 07 नवंबर
  • किस भारतीय राज्य ने ग्लोबल रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवार्ड 2023 जीता? – केरल
  • भारत ने किस देश को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी खिताब, 2023 जीता? – जापान
  • ‘गंगा उत्सव’ के सातवें संस्करण का आयोजन कहां किया गया? – नई दिल्ली
  • फाइड महिला ग्रैंड स्विस 2023 का टाइटल भारत की किस चेस खिलाड़ी ने जीता? – आर वैशाली
  • नाइट फ्रैंक की ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज़ इंडेक्स Q3 2023’ रिपोर्ट के अनुसार 46 वैश्विक शहरों में से कौन सा भारतीय शहर चौथे स्थान पर था? – मुंबई
  • हाल ही में किस राज्य में पारुमला पेरुन्नल उत्सव मनाया गया है? – केरल
  • भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ कहा से रवाना हुआ है? – मुम्बई

06 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • वनडे क्रिकेट में सचिन के 49 शतकों की बराबरी किस बल्लेबाज ने की है? – विराट कोहली
  • एयर इंडिया ने किस एयरलाइंस के साथ इंटरलाइन साझेदारी की है? – एयरलाइंस अलास्का
  • हाल ही में खबरों में रही दुनिया की सबसे अमीर महिला जिन्होंने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया, उनका नाम क्या है? – फ्रांसुआ बेटनकॉट मायज
  • किस संस्था ने ‘2023 अनुकूलन गैप रिपोर्ट’ जारी की? विश्व बैंक
  • एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबलों में पांच विकेट लेकर कौन पहले भारतीय गेंदबाज बन गये है? – मोहम्मद शमी
  • भारत का पहला ‘जल विश्वविद्यालय’ किस राज्य में खुलेगा? – उत्तर प्रदेश
  • किसने एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है? – भूमिशा शर्मा
  • मालदीव में देश के राष्ट्रपति का चुनाव किसने जीता है? मोहम्मद मोइज्जु
  • किस शहर को नेशनल स्मार्ट कॉन्क्लेव 2023 में ‘सर्वश्रेष्ठ सिटी’ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? – इंदौर
  • नवंबर 2023 में साहित्य में योगदान के लिए केरल ज्योति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया? – टी. पद्मनाभन

05 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • किस क्रिकेट टीम ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई किया है? – अफगानिस्तान
  • एशिया के हाईएस्ट पेड एक्टर बनें? – रजनीकांत
  • विश्व सुनामी जागरूकता दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 05 नवंबर
  • किस विश्वविद्यालय के द्वारा अपना खुद का सैटेलाइट लॉन्च किया जाएगा? – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • किसने 37वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 20 KM Race Walk में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है? – प्रियंका गोस्वामी
  • किस अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह का बर्फ का नक्शा बनाया है? – NASA
  • श्रीलंका के त्रिंकोमाली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन किसने किया? – निर्मला सीतारमण
  • किसे हाल ही में दूसरे रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – दीनानाथ राजपूत
  • हाल ही में, रीतिका हुडा U23 महिला विश्व चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। वह किस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करती है? रेस्लिंग
  • नीना वेंकटेश ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता, वह कौन सा खेल प्रतियोगिता खेलती है? – स्विमिंग
  • किस भारतीय संस्थान ने कार्बन नैनोफ्लोरेट बनाया है जो सूर्य के प्रकाश को ऊष्मा में कुशलतापूर्वक परिवर्तित कर सकता है? – IIT बॉम्बे

04 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किसने किया? – पीएम नरेंद्र मोदी
  • वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे संस्करण का इनॉगरेशन किस शहर हो रहा है? – दिल्‍ली
  • वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है? – मोहम्मद शमी
  • चुनाव आयोग ने चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया है? – शिक्षा मंत्रालय
  • वाइल्डलाइफ फ़ोटोग्राफ़र ऑफ़ द ईयर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? – विहान तल्या विकास
  • किस केन्द्रीय मंत्री ने बेंगलुरू में ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो’ का उद्घाटन किया? – राजनाथ सिंह
  • हाल ही में Lays ने किसे अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है ? – महेंद्र सिंह धोनी
  • क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनीं? – भारत
  • भारत ने किस देश से ‘S-400 वायु रक्षा मिसाइल स्क्वाड्रन’ खरीदे? – रूस
  • 15वीं एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में किसने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है? – ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
  • फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने हाल ही में किस देश को अपनी ‘ग्रे लिस्ट’ से हटाया है? – अल्बानिया

03 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • हाल ही में आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए? – पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी
  • रिजर्व बैंक के नए कार्यकारी निदेशक नियुक्त हुए? – मनोरंजन मिश्रा
  • अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 13 प्रतिशत बढ़कर पहुंचा? – 1.72 लाख करोड़ रुपये
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च किए गए मंच का नाम क्या है? – मेरा युवा भारत (MY भारत) मंच
  • विज़न इंडिया@2047’ योजना तैयार करने का काम किस संस्था को सौंपा गया था? – नीति आयोग
  • ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023’ का विषय क्या है? – “भ्रष्टाचार को ना कहें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें”
  • यूनेस्को ने किस शहर को ‘सिटी ऑफ म्यूजिक’ घोषित किया गया है? – ग्वालियर
  • किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने अपने प्रदर्शन के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव पुरस्कारों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है? – जम्मू और कश्मीर
  • लेखिका नंदिनी दास को किस पुस्तक के लिए ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज 2023 दिया गया? – “कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ” एम्पायर
  • चौथे एशियाई पैरा खेलों में किस भारतीय ने गोला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीता है? – सचिन खिलारी

02 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • क्रिकेट से जुड़े ‘बैज़बॉल’ शब्द को हाल ही में किस डिक्शनरी से जोड़ा गया है? – कोलिन्स
  • वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज कौन बने है? – शाहीन अफरीदी
  • इंग्लैंड के किस क्रिकेटर ने विश्व कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है? – डेविड विली
  • इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में इंटरनेशनल जूरी पैनल की अध्यक्षता कौन करेगा? – शेखर कपूर
  • विश्व का पहला AI शेफ्टी समिट किस देश में आयोजित किया जा रहा है? – ब्रिटेन
  • AI सुरक्षा शिखर सम्मेलन’ 2023 का विषय क्या है? – AI फॉर गुड
  • विश्व के पहले AI शेफ्टी समिट में भारत का प्रतिनिधत्व कौन कर रहे है? – राजीव चंद्रशेखर
  • किस देश ने हाल ही में भारतियों को बिना वीजा यात्रा करने की सुविधा दी है? – थाईलैंड
  • फीफा पुरुष विश्व कप 2034 की मेज़बानी कौन-सा देश करेगा? – सऊदी अरब
  • किसी वनडे विश्व कप में 4 शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर कौन बने है? – क्विंटन डीकॉक
  • भारत के किस स्टेडियम में महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया? – वानखेड़े स्टेडियम

01 November 2023 – Daily Current Affairs in Hindi

  • गुजरात की पहली हेरिटेज ट्रेन किन दो शहरों के बीच चलाई गयी है?- केवड़िया-अहमदाबाद
  • वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित “बैलन डी’ओर अवार्ड” से किसे सम्मानित किया गया है? – लियोनेल मेसी
  • राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? – 31 अक्टूबर
  • वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर अवार्ड के तहत कोपा ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंडर-21 खिलाड़ी) का अवार्ड किसे दिया गया? – जूड बेलिंगहैम
  • वर्ष 2023 के प्रतिष्ठित “महिला बैलन डी’ओर अवार्ड” से किसे सम्मानित किया गया है? – ऐताना बोनमाटी
  • हाल ही में किसे वैश्विक शिक्षक पुरस्कार 2023 मिला है? – दीप नारायण नायक
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में 18,000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज कौन बने है? – रोहित शर्मा
  • 01 नबम्बर को किस राज्य का 58वां और 68वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है? – हरियाणा का 58वां और मध्य प्रदेश का 68वां
  • विश्व शाकाहारी दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 01 नवंबर
  • हाल ही में नीता अंबानी को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है? – ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड
  • ओटीटी परफॉर्मर ‘ऑफ द ईयर’ से सम्मानित हुए? – अभिनेता राजकुमार राव

सामान्य ज्ञान के लिए Best Course

GK Tricks By Nitin Gupta Course

सभी Subject की PDF आप नीचे दी गई Link से Download कर सकते हैं

TAG –  November 2023 Current Affairs in Hindi, नवंबर 2023 करंट अफेयर्स, Current Affairs November 2023 in Hindi, करंट अफेयर्स 2023 November PDF, November 2023 monthly current affairs in Hindi,  monthly current affairs in Hindi one-liner, Monthly Current Affairs PDF in Hindi Adda247, Monthly Current Affairs PDF grade up, November month current affairs 2023 pdf, November month current affairs 2023 pdf, नवंबर 2023 करंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2023, November 2023 CA

अगर पोस्ट अच्छी लगी तो Share करके Support अवश्य करें

Posted in General Knowledge

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *